अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) जिला इकाई – जैसलमेर | जल्दी पधारे धरना प्रदर्शन पर जैसलमेर हेडक्वार्टर (कलेक्टर के सामने) | संपर्क: 8209740355 (कॉल / व्हाट्सएप करें)    

सहायक कर्मचारी महासंघ – जिला अध्यक्ष जैसलमेर | Rampratap Siyag | Official Website

कर्मचारी महासंघ चेतावनी धरना न्यूज़

📢 अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ का चेतावनी धरना 15 अक्टूबर को

राजधानी जयपुर में विभिन्न कार्यालयों में हल्ला बोल प्रदर्शन


जयपुर। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के संघर्ष चेतना आंदोलन के चतुर्थ चरण में 15 अक्टूबर को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर चेतावनी धरने आयोजित किए जाएंगे।

धरने की तैयारियों के लिए महासंघ के प्रदेश पदाधिकारियों ने आज राजधानी जयपुर के विभिन्न कार्यालयों — राज्य बीमा निगम, सार्वजनिक निर्माण विभाग, राजस्थान आवासन मंडल, सवाई मानसिंह चिकित्सालय आदि में हल्ला बोल प्रदर्शन किया।

🔥 कर्मचारियों में आक्रोश के कारण

  • निगम, बोर्ड एवं विश्वविद्यालयों में NPS लागू करने का निर्णय।
  • पदोन्नति विसंगति दूर नहीं करना।
  • संविदा कार्मिकों का नियमितिकरण नहीं होना।
  • स्थानांतरण नीति जारी नहीं करना।
  • 11 सूत्री मांग पत्र पर सरकार की उदासीनता।

प्रदेश अध्यक्ष महावीर शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार ने 9 अक्टूबर को आदेश जारी करते हुए स्वायतशासी संस्थाओं, निगम, बोर्ड और विश्वविद्यालयों में OPS के स्थान पर पुनः NPS लागू कर दी है, जिससे कर्मचारियों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है।

प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष तेज सिंह राठौड़ एवं प्रदेश महामंत्री महावीर सिहाग ने कहा कि यदि सरकार के द्वारा महासंघ के साथ द्विपक्षीय वार्ता कर मांगों का निस्तारण नहीं किया गया तो महासंघ राज्य व्यापी आंदोलन करेगा।

👥 उपस्थित पदाधिकारी

उपाध्यक्ष दशरथ सिंह,
आवासन मंडल कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री प्रदीप शर्मा,
राज्य बीमा निगम के अध्यक्ष दिलीप सिंह राजावत,
सहायक कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष मानसिंह शेखावत,
राज्य बीमा निगम के पूर्व अध्यक्ष रामकिशोर मीणा,
राज्य बीमा निगम के महामंत्री हिमांशु यादव,
सहायक कर्मचारी संघ के प्रदेश प्रवक्ता मोहनलाल मीणा सहित अनेक कर्मचारी नेता उपस्थित रहे।


— रिपोर्ट: कर्मचारी संवाद डेस्क 📰

Close up photo of white flowers on a grey background