जिला अध्यक्ष संदेश
सहायक कर्मचारी महासंघ – चेतना संघर्ष अभियान
साथियों नमस्कार। 👍
आंदोलन की राह पर महासंघ तृतीय चरण के तहत चेतना संघर्ष अभियान 7 अक्टूबर से जारी है। सभी कर्मचारी साथी अपने-अपने कार्यालय में जाकर, मैंने जो मांग पत्र भेजा है उसकी प्रति निकालें और उसे ध्यानपूर्वक पढ़ें।
आगे से चेतना जागरण संघर्ष अभियान जारी रखें। चतुर्थ चरण: 15 अक्टूबर को एक दिवसीय धरना आंदोलन एवं जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा। सभी कर्मचारी साथियों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुँचें।
तहसील प्रतिनिधि: पोकरण, भणियाणा, फतेहगढ़, मोहनगढ़, रामगढ़, नाचना, फलसूंड, जैसलमेर जिले के सभी साथी। सभी तहसीलों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेना आवश्यक है। 🙏
कर्मचारी एकता जिंदाबाद! ✊

