Help

Website Designer Ram Pratap Siyag

Contact

🌍 www.rampratapsiyag.com

📞 कॉल करें 💬 WhatsApp

📧 Email

अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) जिला इकाई – जैसलमेर | जल्दी पधारे धरना प्रदर्शन पर जैसलमेर हेडक्वार्टर (कलेक्टर के सामने) | संपर्क: 8209740355 (कॉल / व्हाट्सएप करें)    

Support Staff Association – Jaisalmer

Author: admin

  • 🚩 सहायक कर्मचारी संघ का सरकार को अल्टीमेटम, 18 जून से प्रदेशभर में भूख हड़ताल और धरना-प्रदर्शन 🚩

    राजस्थान कर्मचारी समाचार

    सहायक कर्मचारी संघ का सरकार को अल्टीमेटम, 18 जून से होगा भूख हड़ताल और धरना-प्रदर्शन

    ✍️ सुरेन्द्र कुमार सोनी | राजस्थान समाचार

    जयपुर। राजस्थान सहायक कर्मचारी संघ ने अपनी लंबित मांगों को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। संघ के प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव को 19 सूत्री मांग पत्र सौंपते हुए मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की है।

    संघ ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जल्द ही सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो 18 जून से प्रदेशभर में भूख हड़ताल और धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।

    कर्मचारियों में भारी नाराजगी

    संघ के प्रदेश अध्यक्ष मानसिंह शेखावत ने बताया कि कर्मचारियों की वर्षों पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने से कर्मचारियों में भारी नाराजगी है। उन्होंने कहा कि सरकार यदि समय रहते उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं करती है तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

    प्रमुख मांगें

    • राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (RGHS) में किसी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं की जाए।
    • पीएल सरेंडर लीव का भुगतान किया जाए।
    • वार्ड बॉय, हेल्पर, बेलदार, चौकीदार सहित अन्य कर्मचारियों को ग्रेड पे का लाभ दिया जाए।
    • सहायक कर्मचारियों की नियुक्ति आदेश शीघ्र जारी किए जाएं।
    • संविदा एवं ठेका कर्मियों को नियमित किया जाए।

    ज्ञापन सौंपने के दौरान उपस्थित पदाधिकारी

    यह ज्ञापन अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष महावीर शर्मा के नेतृत्व में सौंपा गया।

    इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मानसिंह शेखावत, प्रदेश महासचिव लेखराज वर्मा, जयपुर जिला अध्यक्ष मोहनलाल मीणा, सदस्य प्रहलाद गुर्जर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    संघ की चेतावनी:
    यदि सरकार द्वारा शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा।
    ✊ इंकलाब जिंदाबाद • कर्मचारी एकता जिंदाबाद • जय हिंद, जय भारत ✊
  • सपोर्ट स्टाफ एसोसिएशन डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट

    जनता दरबार – सपोर्ट स्टाफ एसोसिएशन जैसलमेर

    जनता दरबार

    सपोर्ट स्टाफ एसोसिएशन – जैसलमेर

    आपकी समस्या – हमारी जिम्मेदारी

    हर रविवार जनता दरबार

    हम आपकी समस्या सुनेंगे, पेन से शिकायत दर्ज करेंगे और संबंधित विभाग तक पहुँचाकर समाधान का प्रयास करेंगे।

    गोपनीयता की गारंटी

    ✔ शिकायतकर्ता का नाम गुप्त रखा जाएगा
    ✔ आपकी पहचान सुरक्षित रहेगी
    ✔ निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रक्रिया

    WhatsApp शिकायत दर्ज करें सीधे कॉल करें वेबसाइट देखें
  • सपोर्ट स्टाफ एसोसिएशन जैसलमेर

    हमारा विजन

    Support Staff Association सेवा, सम्मान और सहयोग के लिए समर्पित है। हम हर विभाग के कर्मचारियों के साथ मजबूती से खड़े हैं। जनता और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय बनाना हमारा उद्देश्य है।

  • रामावत भजन मंडली (काश्मीर)जागरण | भजन | कीर्तन बुकिंग

    रामावत भजन मंडली | जागरण बुकिंग

    रामावत भजन मंडली (कश्मीर)

    जागरण | भजन | कीर्तन बुकिंग

    Bhajan Poster

    🟢 लोकल जागरण

    ₹10,000

    लोकल कार्यक्रम के लिए

    🟡 स्पेशल जागरण

    ₹35,000

    बेहतर साउंड + टीम

    🔴 प्रीमियम जागरण

    ₹1,00,000

    VIP फुल सेटअप

  • आंदोलन एवं चेतना अभियान – जिला अध्यक्ष संदेश

    सहायक कर्मचारी महासंघ – जिला जैसलमेर

    जिला अध्यक्ष: राम प्रताप सियाग

    सभी राज्य सरकार के सहायक कर्मचारियों का हार्दिक स्वागत है। इस पेज पर आप आंदोलन, चेतना अभियान, संदेश, और तहसील स्तर की जानकारी पाएंगे। हमारा उद्देश्य कर्मचारियों के हितों की रक्षा, समस्याओं का समाधान और एकजुटता बढ़ाना है।

    मेरा संदेश देखें